Uniquehindipoetry.blogspot.com

banner image

Home Top Ad

banner image

Corona or Coronavirus in hindi

Corona or Coronavirus in hindi | कोरोना क्या है ? 

Corona एक तरह का virus है जिसे microscope से देखने पर इसकी सतह पर spikes ( कीलों जैसा ) दिखाई देता है इसलिए इसका नाम corona ( जो एक crowd की तरह हो ) रखा गया है। ज्यादातर coronavirus animals में पाया जाता है यह 2019 में सबसे पहले चीन के wuhan city में फैला। यह कहा जा रहा है की यह virus,wuhan city  के मीट market चमगादड़ ( bats ) से आया है और यह virus पहले animals में पाया जाता था परन्तु अब यह animals से इंसानो में फैल रहा है। फिर कुछ समय बाद यह पता चला कि यह वायरस एक इंसान से दुसरे  इंसान में एक चैन की तरह भी फैलता है। और यदि कोई infected ( संक्रमित ) इंसान किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आ जाये तो यह virus उस व्यक्ति के अंदर भी फ़ैल सकता है। 

अतः इससे बचने के लिए हमें संक्रमित व्यक्ति से दुर रहना चाहिए, हमेशा face mask लगाकर रहना चाहिए, 2 meter की दुरी बनाए रखना चाहिए और हाथों को बार-बार sanitize करते रहना चाहिये। यदि आपको किसी व्यक्ति के corona positive होने की आशंका हो, तो तुरंत helpline number पर call  करना चाहिए। और यदि किसी positive patient की immunity कम है तो इससे उस patient की death भी हो सकती है।  कम immunity ज्यादातर बच्चों में और वृद्धों में पायी जाती है अतः हमें उनकी इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। कईं लोग तो इम्युनिटी increase करने के लिए corona extra beer का भी सेवन करते हैं। 

Coronavirus
Coronavirus Image

Coronavirus Symptoms | कोरोनावायरस के लक्षण

Coronavirus नामक महामारी को आमतौर पर Corona भी कहा जाता है कोरोनावायरस के कईं तरह के Symptoms या लक्षण हो सकते हैं। जिनमें से कुछ इस प्रकार से है -

1. Fever - बुखार आना ( 15 - 15 दिनों में बुखार का उतरना )
2. Difficulty in breathing - सांस लेने में कठिनाई ( Saans lene mein kathinaai ) 
3. Body temperature hot or cold - ( शरीर के तापमान का अचानक गर्म होना या ठंडा होना )
4. Dry Cough - ( सूखी खाँसी चलना )
5. Sore throat - गले में खराश होना ( Gale mein kharash )
6. Feel Triedness - शरीर में थकान महसूस होना 
7. Body aches - शरीर में दर्द रहना 
8. Runny nose - नाक बहना ( जुखाम होना )
9. Abdominal pain - पेट में दर्द होना 
10. Vomiting - उलटी होना। 
11. Weakness Feel - कमजोरी महसूस होना 
12. Taste का चले जाना। 

Note :- सभी व्यक्तियों में कोरोना के यह लक्षण एक समान नहीं होते अर्थात किसी - किसी व्यक्ति में तो यह लक्षण समान होते हैं और किसी में अलग। इन लक्षणों के होने पर भी हम किसी का यह पता नहीं लगा सकते कि वह व्यक्ति कोरोना Positive है या नहीं। इसकी सही जानकारी के लिए हमें जरा सा भी संदेह होने पर तुरंत Doctor से Checkup करवाना चाहिए।   


Corona cases in world 

कोरोनावायरस नामक महामारी जिसे Covid - 19 के नाम से भी जाना जाता है, यह 2019 में चीन के वुहांग शहर से फैलना शुरू होकर अब लगभग दुनिया के हर देश में फ़ैल चुकी है और अब इसने अपना इतना अधिक प्रसार कर लिया है कि वर्तमान समय में किसी के लिए भी इसका सटीक आंकलन कर पाना मुश्किल है। नये आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस ने दुनियाभर में भयंकर तबाही मचायी है कईं देशों ने इसके लाखों की संख्या में आँकड़े प्रस्तुत किये हैं तो कईं देशों ने हजारों की संख्या में। जब से इस वायरस ने अपना प्रसार करना शुरू किया तब से W.H.O - विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization ) स्वयं वैश्विक स्थर पर बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रतिदिन अपडेट प्रदान कर रहा है। तथा इसके नए मामलों की पहचान और रिपोर्ट किए जाने पर इससे ग्रसित रोगियों की संख्या में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होता है। 

कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते हुए मामलों में वृद्धि ने दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणालियों को भारी संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। अस्पताल मरीजों से भर गए हैं, चिकित्सा कर्मचारी अत्यधिक परिश्रम कर रहे हैं, और संसाधनों को भी बढ़ाया जा रहा है। इसके Cases भी अलग-अलग होते है, कुछ व्यक्तियों में हल्के लक्षणों का अनुभव होता है जबकि कुछ व्यक्तियों को गहन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। सरकारें और स्वास्थ्य सेवा  भी इसे कम करने के लिए ठोस और कड़े फैसले ले रही है। 

इस वायरस से लड़ने के लिए दुनियाभर के कईं देशों में टीकाकरण ( Vaccination ) हेतु Camp ( शिविर ) भी लगाये जा रहें है ताकि इस महामारी का और अधिक प्रसार ना हो और लोगों को इससे बचाया जा सके क्योंकि Vaccination से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है। सरकार को vacination कैम्प को सफल बनाने में भी कईं समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि - वैक्सीन वितरण सही से हो, कईं लोगों के मन में तो वैक्सीन को लेकर भी हिचकिचाहट रहती है कि कहीं उन्हें इसे लगाने के बाद कुछ होगा तो नहीं आदि। 


Corona cases in world 

कोरोनावायरस नामक महामारी जिसे Covid - 19 के नाम से भी जाना जाता है, यह 2019 में चीन के वुहांग शहर से फैलना शुरू होकर अब लगभग दुनिया के हर देश में फ़ैल चुकी है और अब इसने अपना इतना अधिक प्रसार कर लिया है कि वर्तमान समय में किसी के लिए भी इसका सटीक आंकलन कर पाना मुश्किल है। नये आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस ने दुनियाभर में भयंकर तबाही मचायी है कईं देशों ने इसके लाखों की संख्या में आँकड़े प्रस्तुत किये हैं तो कईं देशों ने हजारों की संख्या में। जब से इस वायरस ने अपना प्रसार करना शुरू किया तब से W.H.O - विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization ) स्वयं वैश्विक स्थर पर बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रतिदिन अपडेट प्रदान कर रहा है। तथा इसके नए मामलों की पहचान और रिपोर्ट किए जाने पर इससे ग्रसित रोगियों की संख्या में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होता है। 

कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते हुए मामलों में वृद्धि ने दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणालियों को भारी संकट में लाकर खड़ा कर दिया है। अस्पताल मरीजों से भर गए हैं, चिकित्सा कर्मचारी अत्यधिक परिश्रम कर रहे हैं, और संसाधनों को भी बढ़ाया जा रहा है। इसके Cases भी अलग-अलग होते है, कुछ व्यक्तियों में हल्के लक्षणों का अनुभव होता है जबकि कुछ व्यक्तियों को गहन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है। सरकारें और स्वास्थ्य सेवा  भी इसे कम करने के लिए ठोस और कड़े फैसले ले रही है। 

इस वायरस से लड़ने के लिए दुनियाभर के कईं देशों में टीकाकरण ( Vaccination ) हेतु Camp ( शिविर ) भी लगाये जा रहें है ताकि इस महामारी का और अधिक प्रसार ना हो और लोगों को इससे बचाया जा सके क्योंकि Vaccination से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है। सरकार को vacination कैम्प को सफल बनाने में भी कईं समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि - वैक्सीन वितरण सही से हो, कईं लोगों के मन में तो वैक्सीन को लेकर भी हिचकिचाहट रहती है कि कहीं उन्हें इसे लगाने के बाद कुछ होगा तो नहीं आदि। 


Corona cases in india   

कईं सारे देशों के साथ - साथ भारत देश में भी कोरोना के मामलों में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। भारत में यह वायरस 4.5 करोड़ से भी अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है और 5.3 लाख से भी अधिक लोग अपनी जान गवा चुके हैं, भारत में सबसे अधिक महाराष्ट्र राज्य को इसने अपना hotspot बनाया है। इस वायरस का सबसे ज्यादा खतरा प्लास्टिक से है क्योंकि प्लास्टिक की चीजों पर यह 2 दिन से भी अधिक समय तक टिका रहता है। 

इससे बचने के लिए Indian goverment ने कईं Strict नियम लागू कर दिये है जैसे - भीड़ इकठ्ठी न होने देना, किसी शादी में 50 से अधिक व्यक्तियों का इकठ्ठा ना होना, हमेशा mask पहनना, 2 गज की दूरी बनाए रखना, santizer से हाथ धोना और इससे बचने के लिए भारत की सरकारों ने Lockdown लगाने जैसा भी कठोर निर्णय लिया है ताकि इस वायरस को तेजी से फैलने से रोका जा सके। इस महामारी से बचने के लिए हमारे देश की सरकार ने corona app भी बनाया है जिसे Aarogya setu नाम से जाना जाता है जिससे हमें covid-19 की जानकारी मिलती है यह app हमें बताता है कि हमारे पास कोई कोरोना patient तो नही है या हम किसी positive patient के संपर्क में तो नहीं आ गये। अतः हमें अपने phone में aarogya setu app जरूर download करना चाहिए।  


Corona vaccine | Certificate   

दुनिया को अगर कोरोना जैसी महामारी से बचाना हो, तो Vaccination ही एक मात्र उपाय है। इसलिए सभी देश की सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अधिक से अधिक सँख्या में वैक्सीनेशन अभियान चला रही है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इस बीमारी से राहत मिल सके। वैक्सीन हमारे लिए एक आशा की किरण है जो हमें पराक्रमी योद्धाओं की तरह इस महामारी के खिलाफ लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। कोरोना वैक्सीन वैज्ञानिकों द्वारा तेजी से विकसित की गई है और इसके द्वारा कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा मिल सकती है। वैक्सीनेशन अभियान विश्व भर में चल रहा है और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अलग - अलग तरह से प्रेरित किया जा रहा है।

कोरोना वैक्सीन का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना है। वैक्सीन हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा देती है जो बीमारी के खिलाफ लड़ने में हमारी मदद करती है। वैक्सीन शरीर में कोविड-19 के जीवाणुओं की शक्ति को कम कर उसके खिलाफ लड़ने वाले जीवाणुओं की शक्ति को बढ़ा देती है, यह हमें बीमारी से संक्रमण और गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद करती है। लेकिन फिर भी कईं लोग कईं लोग इसके बारे में अभी भी मन में भ्रम लिए घुम रहे हैं इसलिए हमें उन लोगों को कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूक करना पड़ेगा। और इस कार्य हेतु हमें धार्मिक और सामाजिक स्थानों पर लोगों को वैक्सीनेशन के लाभों के बारे में बताना होगा। उन्हें समझाना होगा कि उन्हें वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए क्योंकि वैक्सीनेशन के माध्यम से ही हम समाज में सुरक्षित और स्वस्थ रह सकते हैं और साथ ही महामारी के विस्तार को भी इसी से रोका जा सकता है। किन्तु इसके लिए पहले हमें वैक्सीनेशन के बारे में सही जानकारी जुटानी होगी, फिर इसके पश्चात हम लोगों की भ्रमितता और अविश्वास को दूर कर सकते हैं क्योंकि सही जानकारी और जागरूकता से लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सुरक्षित महसूस करते हैं।

हमारे देश भारत में तीन तरह की वैक्सीन उपलब्ध है जो इस प्रकार से है -
1. कोवैक्सीन ( COVAXIN )
2. कोविशील्ड ( COVISHIELD )
3. स्पुतनिक ( Sputnik )

Note :- जब हम वैक्सीन कैम्प में Covid-19 की वैक्सीन लगवाते हैं तो हमें उसका Certificate भी अपने पास रखना होता है ताकि हमारे पास सबूत हो सके कि हमने कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज़ या दुसरी डोज़ लगवा ली है इस सर्टिफिकेट को हम Cowin website से या आरोग्य सेतु एप्प के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 


Coronavirus end  

शरुआती समय, विश्वभर में कोरोना वायरस ने अपना इतना अधिक विस्तार किया था और लाखों लोगों को इस कदर से अपनी चपेट में लिया था कि लोग इसके डर से काँपने लग गये थे। लेकिन वैज्ञानिकों के कठिन प्रयासों से उन्हें वैक्सीन बनाने में जो सफलता हाँसिल हुई है उसे देखकर आज लोगों के मन से कोरोना नामक महामारी का डर काफी हद तक कम हो गया है। और अब 2023 के वर्ष में तो इसके आँकड़ो में काफी गिरावट आ चुकी है जिसके चलते लोग पहले जैसा जीवन जीने लग गये हैं। 

कोरोना के मामलों में गिरावट की सफलता के पीछे वैक्सीन का हाथ है क्योंकि यह तभी संभव हो पाया है जब वैज्ञानिकों को वैक्सीन बनाने में सफलता मिली, लोग वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक हुए, जब हमारे द्वारा सरकार कहे अनुसार कोरोना के सभी नियमों का पालन किया गया। जिसके चलते आज हम खुशी से देख सकते हैं कि कोविड-19 के मामलों में लगातार तेजी से गिरावट देखी जा रही है। और हमारे देश भारत के अलावा दूसरे देशों में भी वैक्सीन के कारण इसके मामलें काफी ज्यादा कम हुए हैं अतः इससे यह सिद्ध होता है कि यदि हम सभी एकजुट होकर किसी चीज के लिए कार्य करें तो बड़ी से बड़ी मुशिबतों का सामना आसानी से कर सकते हैं। 

अभी भी यह कहना मुश्किल होगा कि इस वायरस का पूरी तरह से अंत कब तक होगा क्योंकि इस वायरस के कब कौनसे नये वेरिएंट सामने आ जाये किसी को कुछ पता नहीं। अगर इस वायरस से हमें बिना डरे जीवन यापन करना है तो हमें वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर इसके नियमों का पालन भी करना होगा जैसे कि  अपने आस - पास स्वच्छता बनाये रखना, फेस पर मास्क लगाना, सेनिटाइजर से हाथ धोना आदि। और इसी के यदि अपने आस - पास के किसी व्यक्तियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई हो तो उन्हें भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कराना चाहिए। हम सब मिलकर इस वायरस के खिलाफ लड़ेंगे तभी हमें पूरी तरह से इससे मुक्ति मिल पाएगी। 

Covid-19
Covid-19 Image

Covid-19 | What is covid-19 

W.h.o  यानी world health organisation ( विश्व स्वास्थ्य संघटन ) ने इस वायरस का नया नाम दिया, जिसे covid-19 के नाम से जानने लगे। 

Corona quotes in hindi

कविता

सरल रूप 

अस्यो कांई जमानौ आयो,

                   कोराणां न बदली सारी रीत।           

भाई सगा को मलबो मौसर,

                   दो गज दूरी सूं निभावे प्रीत। 

मांडा सादी या रसोई रसांण,

                    मूंडों बांद बायरां गावे गीत।  

मेहंदी सींगसा म फौड़ा आया,

                    सदा सूं यांकौ मांडा म सीर। 

बार बार तो हाथां न धोणां पड़े,

                    संकट म मेहंदी की तकदीर।           

हळदी सींगसो भी खावे कळौटां,                                   

                    कोरोणां की डरावणीं लक़ीर।              

ढोल ढमाका सूं ई काम चालर्या,

                    घोड़ी बाजा डोलर्या मनमांन।

पचास मनख ही हो सके भेळा,

                    आपणीँ सरकारां को फरमान।  

सरकार को खैणों भी सांचो सा,

                    कोई लेर आ जावे खांसी जुकाम। 

जसी बाळ बाजे उस्यो कर लेणों,

                    मौजूदा टेम की याई छै भाई मांग। 

बफर वफर की तो थै छोड़ो बातां,

                    छांनैं सेक झींमों ज्यो मले पकवांन।   

दूल्हा राजाजी क भी बांधी छींकली,

                    कस्यां चाबे लाडाजी मूंडा म पान।  

आच्छी बरी कुंवारी देह उतारणीं छै,

                    अमीर गरीब सगळा एक समान। 

म्हें तो ईंमैं भी भलांईं राज़ी छां भाई,

                    क्यूं करणां पड़े अतनां तामझाम।     

फालतू का खरचा भी सारा बच जावे,

                    कम पीसांण मं ई आच्छी रसांण। 

सारी सरतां थारी मानर्या छां कोराणां,                     

                    अब तो समेट ल बेरी थारी दुकांन।  

भापड़ा मनख्यां न सातां सूं जीबा दे,

                    मत पीवे दुसमण दुनियां का प्रांण।।


ऐसा क्या जमाना आया,

               कोरोना ने सब क़ुछ बदल दिया।

 रिश्तेदारों का मिलना मुश्किल हो  गया,

               दो गज की दूरी से निभावे सारे रित रश्मे।  

शादी विवाह या पार्टियां,

               सभी जगह मास्क लगाकर जावे। 

मेहंदी हल्दी की रश्मों में आयी बाधा,

               हमेशा से शादी विवाह में रहे इनका हाथ। 

बार बार हाथ धोने पड़े,

               संकट में मेहंदी की तकदीर। 

हल्दी सिकसा भी करवट लेने लगा,

               कोरोना की डरावनी तश्वीर। 

ढोल धमाके से इसके काम चल रहे,

               घोड़ी बाजे घूम रहे बहुत। 

पचास लोग ही हो सके इकट्ठे,

               अपनी सरकार का आदेश। 

सरकार का कहना भी सही है,

               कोई साथ लेकर आये खांसी जुकाम।

 जैसा समय हो वैसा कर लेना,

               मौजूदा समय की यही है मांग। 

बफर डिनर की तो आप छोड़ो बातें,

               चुप चाप झीम लो जो भी पकवान मिले। 

दूल्हे राजा के भी लगाया मास्क,

               कैसे चबाए दूल्हा मुँह में पान। 

अच्छा बुरा जो भी हो कुवारों का तो ब्याह रचाना है,

               अमीर गरीब सभी एक समान। 

हम तो इसमें भी भली से राजी हैं,

               क्यूँ करने पड़े इतने तामझाम। 

फालतू के सारे खर्चे भी बच जाये,

               कम पैसो में ही बढ़िया रसोई हो जावे। 

कोरोना हम तेरी सारी सरतें मान रहें हैं,

               अब तो दुश्मन तू अपनी ये दुकान समेट ले। 

बेचारे इंसानों को तू शांति से जीने दे,

               मत पी दुश्मन तू दुनिया के प्राण।।


Corona prevention in hindi | कोरोना से बचाव के उपाय

कोरोना से बचाव के कुछ महत्वपूर्ण उपाय है जो इस प्रकार है -

1. साबुन और पानी से अच्छी तरह से हाथ धोना - खाना खाने से पहले, बाथरूम का उपयोग करने के बाद तथा बाहर से वापस आने के बाद हमें कम से कम 20 सेकण्ड तक हाथ धोने चाहिए।  
   
2. मास्क पहने रखना - जब भी घर से कहीं बाहर जाये तो हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनकर ही निकलना चाहिए क्योंकि यह अन्य लोगों से यह हमें संक्रमित होने से रोकता है।
    
3. लोगों से दूरी बनाये रखना - लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाये रखकर ही बात करनी चाहिए क्योंकि इससे कोरोना वायरस का संक्रमण कम होता है। 
   
4. सेनिटाइज़र से हाथ धोना - जब भी आप कहीं बाहर जाये तो हमेशा साथ में सेनिटाइज़र रखें और बार - बार इससे हाथ धोये क्योंकि यह कीटाणुओं का नाश करता है।
   
5. घर में साफ़ सफाई का अच्छे से ध्यान रखना - हमें घर की सभी चीजों जैसे कि टेबल, कुर्सी दरवाजे, पर्दे,      दीवारें आदि को साफ़ करके उन्हें सेनिटाइज़ करके रखना चाहिए।
     
6. वेक्सीनेशन की सभी डोज लगवाना - हमें वेक्सीन की सभी डोज को समय-समय पर लगवाना चाहिए क्योंकि  वेक्सीनेशन हमें कोरोना संक्रमण से बचाने में सहायता प्रदान करता है।
   
7. प्रतिदिन व्यायाम करना - प्रतिदिन सुबह व्यायाम करने से हमारे शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है जो कि हमें    बिमारियों से लड़ने में सहायता प्रदान करती है। 

8. भीड़ - भाड़ से बचना - हमें भीड़ - भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि लोगों के संपर्क में आने से भी कोरोना अधिक फैलता है।  

9. स्वस्थ व पौष्टिक आहार का सैवन करना - हमें पौष्टिक आहार जैसे - फल, हरी सब्जियां, दाल, अंडे आदि का    सैवन करना चाहिए क्योंकि इनमें जरुरी पौषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। 
   
यदि हम ऊपर दिये हुए सभी उपायों का अच्छे से पालन करते हैं तो कईं हद तक हम कोरोना से बचे रहेंगे।      

recent posts

Blogger द्वारा संचालित.